मोबाइल में अचानक बजेगा अलर्ट सायरन! DoT-NDMA का देशव्यापी टेस्ट शुरू, जानिए क्या करना है
Trend2in News Desk | राष्ट्रीय समाचार राकेश खुडिया, श्री गंगानगर अगर आपके मोबाइल में अचानक तेज बीप या सायरन जैसी आवाज आए तो घबराएं नहीं, यह किसी आपदा का संकेत नहीं बल्कि सरकार द्वारा चलाया जा रहा एक टेस्ट हो सकता है। केंद्र सरकार ने देशभर में एक उन्नत मोबाइल आधारित आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण शुरू कर दिया है, जिसके तहत नागरिकों को उनके मोबाइल फोन पर अलर्ट संदेश प्राप्त हो सकते हैं। देशभर में चल रहा है आपदा अलर्ट सिस्टम का परीक्षण संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग (DoT) ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के सहयोग से एक स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट आधारित इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम तैयार किया है। इसका उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में देश के नागरिकों तक तेजी से सूचना पहुंचाना है। पीआईबी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस सिस्टम का अखिल भारतीय स्तर पर परीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान मोबाइल उपयोगकर्ताओं को अंग्रेजी, हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में “टेस्ट अलर्ट” संदेश प्राप्त हो सकते हैं। क्या है सेल ब्रॉडकास्ट तकनीक? सेल ब्रॉडकास्ट एक ऐसी तकनीक है जिसमें ए...